Tuesday, October 21, 2014

दीवाली पर इनमें से बस 1 उपाय कर लीजिए, सारे कष्ट मिट जाएंगे

Today's Blog


धर्म ग्रंथों के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस व अमावस्या को दीपावली का पर्व मनाया जाता है। ये दोनों ही दिन धन संबंधी उपाय करने के लिए स्वयंसिद्ध मुहूर्त है। इस बार धनतेरस 21 अक्टूबर, मंगलवार तथा दीपावली 23 अक्टूबर, गुरुवार को है। धनतेरस के दिन देवताओं को कोषाध्यक्ष कुबेरदेव तथा दीपावली के दिन धन की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
ऐसा माना जाता है कि धनतेरस व दीपावली के दिन किया गया दान, हवन, पूजन व उपायों का फल अक्षय (संपूर्ण) होता है। तंत्र शास्त्र के अनुसार अगर इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं या कुछ विशेष वस्तुओं को घर में रखा जाए तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उपाय करने वाले को मालामाल भी कर सकती हैं। जानिए धनतेरस व दीपावली पर क्या उपाय करें-
1- धनतेरस या दीपावली की शाम को मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन करें और उसके बाद मां लक्ष्मी के चरणों में सात लक्ष्मीकारक कौडिय़ां रखें। आधी रात के बाद इन कौडिय़ों को घर के किसी कोने में गाड़ दें। इस प्रयोग से शीघ्र ही आर्थिक उन्नति होने के योग बनेंगे।
2- धन लाभ चाहने वाले लोगों के लिए कुबेर यंत्र अत्यंत सफलतादायक है। धनतेरस या दीपावली के दिन बिल्ववृक्ष के नीचे बैठकर इस यंत्र को सामने रखकर कुबेर मंत्र को शुद्धता पूर्वक जाप करने से यंत्र सिद्ध होता है तथा यंत्र सिद्ध होने के पश्चात इसे गल्ले या तिजोरी में स्थापित किया जाता है। इसके स्थापना के पश्चात दरिद्रता का नाश होकर, प्रचुर धन व यश की प्राप्ति होती है।
मंत्र- ऊं यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन्य धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि में देहित दापय स्वाहा
3- धनतेरस या दीपावली के दिन महालक्ष्मी यंत्र का पूजन कर विधि-विधान पूर्वक इसकी स्थापना करें। यह यंत्र धन वृद्धि के लिए अधिक उपयोगी माना गया है। कम समय में ज्यादा धन वृद्धि के लिए यह यंत्र अत्यन्त उपयोगी है। इस यंत्र का प्रयोग दरिद्रता का नाश करता है। यह स्वर्ण वर्षा करने वाला यंत्र कहा गया है। इसकी कृपा से गरीब व्यक्ति भी एकाएक अमीर बन सकता है।
4- पुराने चांदी के सिक्के और रुपयों के साथ कौड़ी रखकर उनका लक्ष्मी पूजन के समय केसर और हल्दी से पूजन करें। पूजा के बाद इन्हे तिजोरी में रख दें। इस उपाय से बरकत बढ़ती है।
5- धनतेरस या दीपावली के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कार्यों से निपट कर किसी लक्ष्मी मंदिर में जाएं और मां लक्ष्मी को कमल के फूल अर्पित करें और सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं। मां लक्ष्मी से धन संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए प्रार्थना करें। कुछ ही समय में आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।
6- धनतेरस या दीपावली को शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। बत्ती में रुई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें, साथ ही दीएं में थोड़ी सी केसर भी डाल दें। इस उपाय से भी धन का आगमन होने लगता है।
7- धनतेरस या दीपावली के दिन विधिवत पूजन के बाद चांदी से निर्मित लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति को घर के पूजा स्थल पर रखना चाहिए। इसके बाद प्रतिदिन इनकी पूजा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती और घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।
8- श्रीकनकधारा यंत्र धन प्राप्ति व दरिद्रता दूर करने के लिए यह अचूक यंत्र है। इसकी पूजा से हर मनचाहा काम हो जाता है। यह यंत्र अष्टसिद्धि व नवनिधियों को देने वाला है। इसका पूजन व स्थापना भी धनतेरस या दीपावली के दिन करें।
9- धनतेरस या दीपावली की रात को शुद्धता के साथ स्नान कर पीली धोती धारण करें और एक आसन पर उत्तर की ओर मुंह करके बैठ जाएं। अब अपने सामने सिद्ध लक्ष्मी यंत्र को स्थापित करें, जो विष्णु मंत्र से सिद्ध हो और स्फटिक माला से नीचे लिखे मंत्र का 21 माला जाप करें।
मंत्र जाप के बीच उठे नहीं, चाहे घुंघरुओं की आवाज सुनाई दे या साक्षात लक्ष्मी ही दिखाई दे।
मंत्र
ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं ऐं ह्रीं श्रीं फट्
इस टोटके को विधि-विधान पूर्वक संपन्न करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं और साधक को मालामाल कर सकती हैं।
10- धनतेरस या दीपावली के दिन श्रीमंगल यंत्र का पूजन कर स्थापना करें। इस यंत्र के नियमित पूजन से शीघ्र ही सभी प्रकार के कर्जों से मुक्ति मिल जाती है। मंगल भूमि कारक ग्रह है। अत: जो इस यंत्र को पूजता है वह अचल संपत्ति का मालिक होता है।
11- लघु नारियल- ये नारियल आम नारियल से थोड़ा छोटा होता है। तंत्र-मंत्र में इसका खास महत्व है। नारियल को श्रीफल भी कहते हैं यानी देवी लक्ष्मी का फल। धनतेरस या दीपावली के दिन इसकी विधि-विधान से पूजा कर लाल कपड़े में बांधकर ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां किसी की नजर इस पर न पड़े। इस उपाय से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं।
12- श्रीयंत्र- यंत्र शास्त्र में श्रीयंत्र की विशेष महिमा बताई गई है। इसे यंत्रराज की उपाधि दी गई है। इस यंत्र को धन वृद्धि, धन प्राप्ति, कर्ज से सम्बन्धित धन पाने के लिए, लोन इत्यादि प्राप्त होने के लिए तथा लाटरी, सट्टा आदि द्वारा धन पाने के लिए उपयोग में लाया जाता है। धनतेरस या दीपावली के दिन इसकी स्थापना घर के पूजन कक्ष में करनी चाहिए।
13- कुबेर प्रतिमा- भगवान कुबेर यक्ष व गंधर्वों के स्वामी हैं। यही समस्त संसार के धन की रक्षा करते हैं। धनतेरस या दीपावली के दिन इनकी प्रतिमा घर की उत्तर दिशा में रखें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जहां इनकी प्रतिमा रखी वहां की साफ-सफाई रोज की जाए। ऋतुमती होने पर महिलाएं कुबेरदेव की प्रतिमा को हाथ न लगाएं।
14- दक्षिणावर्ती शंख- तंत्र-मंत्र में दक्षिणावर्ती शंख का विशेष महत्व है। धनतेरस या दीपावली के दिन इसे घर के पूजा स्थान या तिजोरी मेंं रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु का अभिषेक करने से सभी प्रकार के सुख प्राप्त होते हैं और साधक को कभी किसी वस्तु की कमी नहीं होती। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का ये बहुत ही खास उपाय है।
15- मोती शंख- मोती शंख एक बहुत ही दुर्लभ प्रजाति का शंख माना जाता है। तंत्र शास्त्र के अनुसार यह शंख बहुत ही चमत्कारी होता है। यह दिखने में बहुत ही सुंदर होता है। इसे घर में रखने से धन-संपत्ति बढऩे लगती है और परिवार वालों के बीच सामंजस्य बना रहता है। धनतेरस या दीपावली के दिन इसे अपनी तिजोरी में रखें।
16- पारद लक्ष्मी प्रतिमा- तंत्र शास्त्र में पारद से निर्मित देव प्रतिमाओं को बहुत ही विशेष माना गया है। घर में पारद से निर्मित लक्ष्मी प्रतिमा रखने से बहुत लाभ होता है। धनतेरस या दीपावली के दिन इस प्रतिमा की स्थापना घर के पूजन स्थान पर करें और इसकी पूजा करनी चाहिए। पारद लक्ष्मी प्रतिमा के पूजन से घर को बुरी नजर नहीं लगती यदि घर में कोई नकारात्मक शक्ति हो तो वह भी स्वयं ही चली जाती है।
17- कौड़ी- ये समुद्र से निकलती है। दिखने में यह बहुत साधारण होती है, लेकिन इसका प्रभाव बहुत अधिक होता है। लक्ष्मीजी समुद्र से उत्पन्न हुई हैं और कौडिय़ां भी समुद्र से निकलती हैं। इसलिए इसमें धन को अपनी ओर आकर्षित करने का प्राकृतिक गुण होता है। धनतेरस या दीपावली के दिन इसे धन स्थान पर रखना शुभ होता है।
18- कमल गट्टा- कमल गट्टा कमल से निकलने वाला एक प्रकार का बीज है। चूंकि मां लक्ष्मी कमल पर ही विराजमान होती हैं। इसलिए इस बीज को बहुत ही चमत्कारी माना जाता है। धनतेरस या दीपावली के दिन इसे घर के पूजन स्थान पर रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
19- मां लक्ष्मी की चरण पादुकाएं- धनतेरस या दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की चांदी से निर्मित चरण पादुकाएं धन स्थान पर इस प्रकार रखें कि इसकी दिशा धन स्थान की ओर जाती हुई रहे। इसका अर्थ है लक्ष्मी सदैव आपके धन स्थान में ही निवास करे। ये बहुत ही खास और अचूक उपाय है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि का एक विशेष लक्ष्मी मंत्र होता है। उस राशि के लोग यदि उस मंत्र का जाप धनतेरस या दीपावली के दिन करें तो मां लक्ष्मी शीघ्र ही प्रसन्न हो जाती हैं और साधक की धन संबंधी समस्याएं दूर सकती हैं-
मेष- ज्योतिष के अनुसार मेष राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि वाले लोगों के लिए धन प्राप्ति का मंत्र ये है-
मंत्र- ऊं ऐं क्लीं सौ:
वृषभ- ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि वाले लोगों के लिए धन प्राप्ति का मंत्र ये है-
मंत्र- ऊं ऐं क्लीं श्रीं
मिथुन- इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि वाले लोगों के लिए धन प्राप्ति का मंत्र ये है-
मंत्र- ऊं क्ली ऐं सौ:
कर्क- इस राशि का स्वामी चंद्र है। इस राशि वाले लोगों के लिए धन प्राप्ति का मंत्र ये है-
मंत्र- ऊं ऐं क्ली श्रीं
सिंह- इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि वाले लोगों के लिए धन प्राप्ति का मंत्र ये है-
मंत्र- ऊं ह्रीं श्रीं सौ:
कन्या- इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि वाले लोगों के लिए धन प्राप्ति का मंत्र ये है-
मंत्र- ऊं श्रीं ऐं सौ:
तुला- इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि वाले लोगों के लिए धन प्राप्ति का मंत्र ये है-
मंत्र- ऊं ह्रीं श्रीं सौं
वृश्चिक- इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि वाले लोगों के लिए धन प्राप्ति का मंत्र ये है-
मंत्र- ऊं ऐं क्लीं सौ:
धनु- इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि वाले लोगों के लिए धन प्राप्ति का मंत्र ये है-
मंत्र- ऊं ह्रीं क्लीं सौ:
मकर- इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि वाले लोगों के लिए धन प्राप्ति का मंत्र ये है-
मंत्र- ऊं ह्रीं क्लीं ह्रीं श्रीं सौ:
कुंभ- इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि वाले लोगों के लिए धन प्राप्ति का मंत्र ये है-
मंत्र- ऊं ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं
मीन- इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि वाले लोगों के लिए धन प्राप्ति का मंत्र ये है-
मंत्र- ऊं ह्रीं क्लीं सौ:



No comments:

Post a Comment