Wednesday, September 17, 2014

होने वाला है महा विनाश! -महाविनाश की वह तारीख है 7 नवंबर 2041-आइए जानें पं. दीपक दुबे के शब्दों में कि कैसा होगा यह विनाश।

Today's Blog

http://jyotish.astrosage.com/2014/08/blog-post_26.html

महाविनाश के कई चेहरे देखे हैं इस भूमि ने, पर इससे पहले इतना बड़ा महाविनाश कभी नहीं देखा होगा। यहाँ तक कि डायनासॉर की दुनिया ख़तम होने से पहले भी ऐसा विनाश न हुआ होगा। हाँ, वह पृथ्वी पर महाविनाश ही था। अब एक और भयावह महाविनाश की संभावनाएं बन रही हैं। आइए जानें पं. दीपक दुबे के शब्दों में कि कैसा होगा यह विनाश।


होगा महाविनाश! धरती और आसमान काँप उठेंगे! प्रकृति का सबसे भयानक रूप देखने को मिलेगा! ऐसा योग ज्ञात हजारों वर्षों में कभी नहीं आया! यह ऐसा समय होगा, जैसे सृष्टि का रचयिता इसे स्वतः ख़त्म करना चाहता हो! अब तक के ज्ञात तथ्यों और ग्रहों की स्थिति के आधार पर मैं यह कह सकता हूँ कि, महाभारत, दोनों विश्व युद्ध, अब तक के सबसे भयानक समुद्री तूफान, अब तक के सबसे शक्तिशाली भूकम्प, किसी भी समय ग्रहों की युति और योग इतना भयावह नहीं था।

Click here to read in English…

FREE matrimony & marriage website

भूगर्भ शास्त्री तथा वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी अपना ध्रुव बदलती है जो लाखों या करोड़ों वर्षों में एक बार होता है। आज के हिमालय और द्वीप कभी जल के अंदर विलुप्त थे और हिमालय से ऊँचे पर्वत वर्तमान में जल में विलुप्त हैं। वैज्ञानिकों के कथन को आधार मानकर यह कहा जा सकता है कि जब कभी भी ऐसा मंजर आया होगा, पृथ्वी पर कुछ भी नहीं बचा होगा।

अब तक के ज्ञात तथ्यों के आधार पर पृथ्वी पर जो सबसे बड़ी आपदा आई वो डायनासोर के विलुप्त होने के काल की है। डायनासोर जिन्होंने पृथ्वी पर २० करोड़ वर्ष पूर्व से लेकर लगभग ६ करोड़ वर्ष तक अपना वर्चस्व कायम रखा था और वे पृथ्वी के सबसे खूंखार और जघन्य प्राणी थे, उनके विलुप्त होने का कारण पृथ्वी से किसी उल्का पिंड की सीधी टक्कर को माना जाता है।

उस समय पृथ्वी के लगभग 95 प्रतिशत जीव ख़त्म हो गए थे। उस समय पृथ्वी पर उतना पानी नहीं था जितना अब है। आज पृथ्वी लगभग 70 प्रतिशत जल से घिरी हुई है, अतः यदि अब पृथ्वी पर कोई उस तरह की घटना हुई तो ज्वालामुखी और भूकम्प से भी कई गुना अधिक जल से तबाही मचेगी।

यह तो सर्वविदित है कि पूर्णिमा और अमावस्या में ही उच्च ज्वार आते हैं, अर्थात सबसे ऊँची लहरें उठती हैं। एक नहीं सैकड़ों ऐसे उदहारण हैं कि ग्रहण से पूर्व या ग्रहण के बाद अवश्य ही कोई ना कोई घटना घटित होती है। ग्रहण जितना प्रभावी होता है और सूर्य-चन्द्रमा पर राहु-केतु के अलावा जितने अधिक पाप ग्रहों का प्रभाव होता है, परिणाम भी उतना ही भयावह होता है।

इतिहास की कुछ बड़ी घटनाओं और उस समय की ग्रहों की स्थिति का वर्णन मैं यहाँ करना चाहूँगा:

ग्रहों की दृष्टि और घटनाओं की समानता को देखा जाये तो बहुत ही विभत्स और भयानक मंजर महाभारत काल में हुआ था। भयानक रक्त पात हुआ था उस समय भी, धरती काँप उठी थी, इतिहासकारों के अनुसार अक्टूबर माह, 3104 ईसा पूर्व में यह युद्ध हुआ था। उस माह 3 ग्रहण पड़े थे, 6 ग्रह - सूर्य, चन्द्रमा, बुधगुरु, राहु, शनि - या तो साथ थे, या बहुत करीब थे। सूर्य, राहु से ग्रसित था, उसपर केतु और मंगल एक दूसरे के साथ अंगारक योग बना रहे थे। साथ ही इन दोनों मारक ग्रहों की सीधी दृष्टि, ग्रहण और शनि दृष्टि युत, सूर्य पर थी। परिणाम स्वरूप भीषण युद्ध हुआ, प्राकृतिक आपदाओं का भी ज़िक्र है कहीं-कहीं। यह सब कुछ किसी एक दिन के ग्रहों का परिणाम नहीं था, बल्कि कई वर्षों से ये भूमिकाएँ बन रही थीं।

लगभग ऐसा ही कुछ समय १९४२ से १९४८ का था, जब भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व, द्वितीय विश्व युद्ध के चपेट में था। १९४७ के वर्ष में भी नवम्बर माह में 12 और 28 तारिक को सूर्य और चन्द्र ग्रहण पड़े। उस समय सूर्य, राहु, बुध, मंगल, चन्द्रमा, और शनि जून माह में एक दूसरे के बहुत ही करीब थे, जो कुछ समय पहले और कुछ समय बाद तक भी एक दूसरे के आस पास बने रहे।


यहाँ यह बताना उचित समझूँगा कि इसी वर्ष के अक्टूबर माह में इतिहास की जानकारी के अनुसार अभी तक का सबसे भयानक समुद्री तूफान भी आया था। जिसकी रफ़्तार करीब 250 किमी प्रति घंटे थी। वर्ष १९४५ और १९४७ में पूरी दुनिया में सबसे अधिक और भयानक तूफान आये। ज्ञात तथ्यों के आधार पर १९४२ से लेकर १९४७ के बीच द्वितीय विश्व युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं के कारण पूरी दुनिया में करीब 10 करोड़ से ज्यादा लोग मारे गए थे।

ऐसा ही भयानक मंजर १९७१ में पुनः आया, जब बांग्लादेश का बँटवारा हुआ। एक अनुमान के मुताबिक करीब ३ से ५ लाख लोग मारे गए थे और कई लाख लोग विस्थापित हो गए थे।

बांग्लादेश का युद्ध मार्च १९७१ से प्रारम्भ हुआ था। जिससे ठीक ४ महीने पहले अर्थात नवंबर,१९७० में पूर्वी पाकिस्तान में अब तक के वर्तमान इतिहास का सबसे भयानक "भोला" नामक समुद्री तूफान भी आया था। जिसमें एक अंदाज़ के मुताबिक करीब ५ लाख लोग मारे गए थे। पूरी फसल, पशु-पक्षी, सबकुछ तबाह हो गया था। साथ ही यह भी बता दूँ कि १९७१ में भी भयानक तूफान, सुनामी, और ८.१ तीव्रता तक का भूकंम आया था। अब ग्रहों की स्थिति भी देख लें। 

एक बार पुनः सूर्य-केतु-चन्द्रमा-बुध-शुक्र एक दूसरे के पास, सूर्य-चन्द्रमा-केतु एक साथ ग्रहण योग में, राहु और मंगल एक साथ, सूर्य और चन्द्रमा के ऊपर राहु, मंगल और शनि की पूर्ण दृष्टि।

तारीख
घटना
मारे गए लोगो की संख्या
ग्रहों की स्थिति
26 दिसम्बर 2004
सुमात्रा , इंडोनेशिया में आयी इतिहास की सबसे बड़ी सुनामी , भूकम्प की तीव्रता 9.1  
लगभग २ लाख ३० हज़ारकेतु, सूर्य, मंगल, बुध, गुरु और शुक्र एक दूसरे के बेहद करीब, शनि - चन्द्रमा एक दूसरे पास।

चन्द्रमा राहु के नक्षत्र में, सूर्य केतु के नक्षतर् में, मंगल शनि के नक्षत्र में,राहु केतु के नक्षत्र में और केतु मंगल के नक्षत्र में। अर्थात भयानक तबाही
27 अगस्त 1883इंडोनेशिया , भयानक ज्वालामुखी विस्फोट , सुनामी और भूकम्प40 हजार से ज्यादा
केतु, शनि, मंगल, चन्द्रमा, गुरु एक दूसरे के बेहद करीब। सूर्य, राहु, बुध और शुक्र एक दूसरे के बेहद करीब।
सूर्य, केतु के नक्षत्र में, चन्द्रमा और मंगल राहु के नक्षतर् में, शुक्र भी केतु के नक्षत्र में और शनि चन्द्रमा के नक्षत्र में, साथ ही राहु केतु के नक्षत्र में और केतु राहु के नक्षत्र में।
9 अगस्त 1138सीरिया - भयानक भूकंपकरीब २ लाख ३० हजारमंगल, केतु और चन्द्रमा एक साथ। मंगल और केतु दृष्टि सूर्य और गुरु पर।

सूर्य केतु के नक्षतर् में और चन्द्रमा राहु के नक्षत्र में साथ ही शनि राहु के नक्षतर् में और केतु सूर्य के नक्षत्र में, अर्थात सूर्य केतु में और केतु सूर्य में।
23 जनवरी 1556चीन, इतिहास का सबसे बड़ा भूकंप8 लाख 30 हज़ार


सूर्य, चन्द्रमा, मंगल शनि की राशि में, चदंरमा और मंगल राहु के नक्षत्र में। मंगल राहु में और राहु मंगल के नक्षत्र में।
मंगल और शनि दोनों की ही दृष्टि राहु पर।
केतु, सूर्य, गुरु, बुध और शुक्र एक दूसरे के बेहद करीब।
मंगल, चन्द्रमा और शनि एक दूसरे के करीब और राहु से दृष्टि सम्बन्ध।
22 मई 1927चीन, भयानक भूकम्प२ लाख से ज्यादाकरीब 10 अंशो के भीतर सूर्य, राहु, मंगल, बुध और शुक्र। चन्द्रमा और केतु एक साथ और शनि के बेहद करीब
6 और 9 अगस्त 1945
जापान, हिरोशिमा-नागासाकी परमाणु बम विस्फोट
३ लाख से ज्यादा तत्काल मौत और लाखों आजतक प्रभावित30 अंशो के भीतर सूर्य, चन्द्रमा, मंगल, राहु, शनि और शुक्र, अर्थात 6 ग्रह एक दूसरे के बिलकुल पास।

उपरोक्त उदाहरणों से हम इस निष्कर्ष पर पहुंचते हैं कि जब कभी अधिकतम ग्रह राहु या केतु के समीप हों, सूर्य और चन्द्रमा भी राहु या केतु के प्रभाव में हों, उनसे किसी भी प्रकार का मंगल और शनि का सम्बन्ध स्थापित हो रहा हो तो भयानक विनाश लीला हुई है। इन सभी घटनाओं का जिक्र मैंने तारीख, ग्रहों की स्थिति और होने वाले भयानक परिणामों के साथ इसलिए किया कि पृथ्वी पर होने वाले विनाश और ग्रहों का खेल आपको समझने में मदद मिले।

अब आपको उस तारीख के बारे में बताने जा रहा हूँ, जिस तारीख को ऊपर दिए हुए विनाशकारी तारीखों से भी कई गुना अधिक भयानक दुर्योग है। उस दिन के ग्रहों की स्थिति निचे दी जा रही कुंडली के माध्यम से दिखा रहा हूँ -


ग्रहों की युति देखिये -


  1. उच्च के शनि के साथ नीच का सूर्य, साथ में बुध, गुरु, शुक्र और केतु। अर्थात 6 ग्रह एक साथ (अत्यंत ही दुर्लभ और दुष्कर योग है यह जब 6 ग्रह एक साथ हों )
  2. सूर्य केतु के कारण ग्रहण योग में।
  3. चन्द्रमा, राहु के साथ और ग्रहण योग में।
  4. नीच का मंगल।
  5. नीचस्थ मंगल की चतुर्थ पूर्ण दृष्टि सूर्य, केतु और शनि पर, अर्थात भयानक विनाश।
  6. उचस्थ शनि की दशम पूर्ण दृष्टि मंगल पर।
  7. अर्थात 9 ग्रहों में से 6 ग्रह एक साथ, २ ग्रह एक साथ और नीचस्थ मंगल अकेला।
  8. चन्द्रमा केतु की नक्षत्र में।
  9. बुध, गुरु और शुक्र तीनों ही शुभ ग्रह राहु के नक्षत्र में और तीनों ही अस्त।
  10. शनि मंगल के नक्षत्र में।
  11. राहु, केतु के नक्षत्र में तथा केतु, राहु के नक्षत्र में।
  12. योग व्यतिपात अर्थात अत्यंत ही दुर्योगकारी, तिथि पूर्णिमा।

ऐसा दुर्योग मैंने अब तक इतिहास के किसी भी बुरे से बुरे विध्वंसकारी दिनों में भी नहीं देखा। अब आपको इस महाविनाशकारी तारीख का भी इंतजार होगा। तो चलिए मैं आपको बता दूँ कि ग्रहों का यह महाविनाशकारी योग जिस तारीख को बन रहा है, वह अब से करीब 27 वर्षों बाद आने वाली है।

महाविनाश की वह तारीख है 7 नवंबर 2041

कृष्ण के अवतार के बाद महाविनाश हुआ था, और कृष्ण को ही पूर्णावतार माना गया है। 15 सितम्बर 2014 को महावतार होने की भविष्यवाणी जो मैंने की है, उसका सम्बन्ध ज़रूर इस दिन से होगा। 

इस अद्भुत बच्चे के जन्म के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: इस सितम्बर बन रहा है सहस्राब्दी का सबसे अद्भुत योग - भाग २

क्या - क्या हो सकता है इस तारीख को इसकी भी जानकारी मैं आपको अपने लेख “महाविनाश का दिन - भाग 2 “ में देने का प्रयास करूँगा।

पं दीपक दूबे 

No comments:

Post a Comment