Sunday, June 14, 2015

पसंदीदा डिश खिलाकर समझौता --खरगोन के जज गंगाचरण दुबे की विचित्र सकारात्मक पहल

Today's Blog

श्री वासुदेव चौहान . लेखक/पत्रकार- दैनिक भास्कर / खंडवा | 

खरगोन के जज गंगाचरण दुबे पक्षकारों को पसंदीदा डिश खिलाकर समझौता करा देते हैं। मूल रूप से सागर के रहने वाले जज गंगाचरण दुबे फिलहाल खरगोन कोर्ट में सीजेएम हैं। पसंदीदा डिश से समझौते के अलावा उन्होंने कई रोचक फैसले भी दिए हैं। फैसलों में सबसे चर्चित था चरित्र संदेह का केस। जिसमें एक युवक बेटे के डीएनए टेस्ट पर अड़ा था। उसे शंका थी कि बेटा उसका नहीं है। जज ने कोर्ट में विज्ञान की किताबों से बच्चे के जन्म की प्रक्रिया समझाई और युवक ने बेटे को अपना मान लिया था। इनके फैसलों पर वॉशिंगटन पोस्ट सहित कई विदेशी अखबार आर्टिकल तक लिख चुके हैं। 
आईस्क्रीम से लाए मिठास ये भी घरेलू हिंसा का केस था। मुस्लिम युवती का कम उम्र में ही निकाह हो गया। सालभर बाद ही झगड़े होने लगे। तलाक की मांग हुई। जज ने कहा-क्या तुम प|ी से प्रेम करते हो? युवक ने कहा-हां, मैं जान भी दे सकता हूं। प|ी बोली-आइस्क्रीम तक तो खिलाते नहीं, जान क्या दोगे। जज ने युवक से कहा-7 दिन तक प|ी को आइस्क्रीम खिलाओ और सबूत के तौर पर बिल कोर्ट में दो। ऐसा ही हुआ। प्यार पनपा और तलाक का केस वापस ले लिया। जज दुबे ने लॉ की लीगल अप्रोच के तहत विशेष प्रक्रिया बनाकर समझौता कराया। 
आलू की सब्जी का जादू 
मामला खंडवा का है। युवती ने इटारसी स्थित ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का केस लगाया। युवक ने समझौते का तो युवती ने भरण-पोषण का केस लगा दिया। तीन साल गुजर गए। जज दुबे ने दोनों से एक-दूसरे की रुचि पूछी। प|ी ने कहा-इन्हें आलू की सब्जी पसंद है। जज के कहने पर दोनों एक दिन के लिए घर गए। प|ी ने पति को आलू की सब्जी बनाकर खिलाई। दूसरे दिन प|ी ने कोर्ट आकर कहा- मुझे कोई शिकवा नहीं। केस वापस लेती हूं। 
बिरयानी से बनाई बात : 2011 में भोपाल के रहने वाले युवक पर उसकी प|ी ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया। पति-प|ी के बीच तीसरे ने कलह बढ़ा रखी थी। नौबत तलाक तक पहुंची। केस दुबे की कोर्ट में आया। जज ने महिला से पूछा तुम दोनों पहली बार कहां मिले थे और क्या खाया था। दोनों का जवाब था- चिकन बिरयानी। जज ने दोनों को उसी जगह मिलने और वही डिश खाने को कहा। दोनों मिले और बात बन गई। महिला ने केस वापस ले लिया। जज दुबे ने ये फॉर्मूला हॉलीवुड फिल्म द लास्ट राइड की कहानी से लिया। उसमें दो युगल ऐसे ही मिलते हैं। 



No comments:

Post a Comment