Friday, July 18, 2014

चुटकी में हटाइए बदसूरत स्ट्रेच मार्क्स

Today's Blog

http://thebhaskar.com/archives/45318

stretch_marks-470-wplok-300x300
त्वचा की तीन मुख्य लेयर होती हैं, एपीडर्मिस, डर्मिस और हाइपोडर्मिस। त्वचा की जिस परत में लचक नहीं होती है, उस पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ते हैं। स्ट्रेच मार्क्स मुख्यत: त्वचा की मिडल परत डर्मिस पर होते हैं।
ये स्ट्रेच मार्क्स युवावस्था और गर्भावस्था के दौरान होते हैं। इन स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका नेचुरल नुस्खे हैं। आइए आज जानते हैं कुछ ऐसे ही नेचुरल नुस्खों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं…..
स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए अरंडी का तेल भी बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए प्रभावित हिस्से पर अरंडी का तेल लगाएं, फिर उस हिस्से को प्लास्टिक बैग से लपेट लें। अब हॉट वॉटर बॉटल से करीब आधा घंटे सिकाई करें और हल्का रगड़ें। धीरे-धीरे स्ट्रेच मार्क्स दूर हो जाएंगे।
जैतून के तेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और हल्की मालिश करें। तेल को आधा घंटा या उससे ज्यादा देर के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और स्ट्रेच मार्क्स हल्के होते हैं।
मध्यम आकार के आलू को थोड़ा मोटा काट लें। उसके बाद आलू के टुकड़े को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। कुछ मिनटों बाद उस जगह को गुनगुने पानी से धो लें।
बादाम तेल के साथ एक चम्मच शक्कर मिलाएं और उसमें कुछ बूंद नींबू के रस की डाल अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्सों पर लगाएं। नहाने से दस मिनट पहले रोजाना इसे लगाएं और हल्का सा रगड़ें। एक महीने लगातार ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स हल्के हो जाते हैं।
ताजे कटे नींबू के रस को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाइए। नींबू के रस को कम से कम दस मिनट तक लगा रहने दें, उसके बाद पानी से धोएं। इसके अलावा खीरे के रस और नींबू के रस की बराबर मात्रा को लें और स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं।
एलोवेरा के जूस को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। कुछ मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें। 1 कप एलोवेरा जेल,1 कप जैतून का तेल, 10 विटामिन ई कैप्सूल, 5 विटामिन ए कैप्सूल ले कर मिक्स करें। इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क पर तब तक लगाएं जब तक कि आपकी त्वचा उसे सोख ना ले।
अंडे का सफेद भाग स्ट्रेच मार्क पर लगाएं। जब यह सूख जाए तब इसे रगड़कर साफ कर लें। ऐसा 2 हफ्तों तक लगातार करें।
कंसीलर से स्ट्रेच मार्क्स को छुपाया जा सकता है। स्किन टोन से मैच करता हुआ कंसीलर खरीदिए। उसे स्ट्रेच मार्क पर लगा लीजिए।
टैनिंग लोशन टैनिंग लोशन और टैनिंग स्प्रे बाजार में आसानी से प्राप्त हो जाएंगे। इसका लगातार उपयोग करने से शरीर पर पड़े निशान धीरे धीरे कम होने लगेगें।
टैटू करवाकर भी स्ट्रेच मार्क्स को छुपाया जा सकता है। त्वचा की सही देखभाल पानी पीने से धीरे-धीरे शरीर पर पड़े स्ट्रेच मार्क दूर हो जाते हैं। इसलिए आपको दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीना चाहिए।

No comments:

Post a Comment